News :
मस्कट से आये गुजराती पर्यटक का त्रिवेणी घाट में खोया कीमती बैग, पुलिस ने सकुशल ढूंढ लौटाया सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च सेवा के संस्कार से मजबूत हो रहा समाज, अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना लक्ष्य खास रही चमोली पुलिस की इस बार की अपराध गोष्ठी, ईंधन बचत की सराहनीय पहल की दिखी झलक सेलाकुई,सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 47 गिरफ़्तार, 67 वाहन सीज युवा शक्ति ही देश का भविष्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजदूरों को भड़का रहे 10 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार एमपी के यात्रियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, पुलिस ने किया क्विक रेस्क्यू

युवा शक्ति ही देश का भविष्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • Share
युवा शक्ति ही देश का भविष्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

shikhrokiawaaz.com

05/17/2026


देहरादून:जनपद में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में रविवार को प्रदेशभर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले कल के मजबूत भारत की नींव हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता उसके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने का कोई आसान रास्ता नहीं होता, निरंतर प्रयास ही इंसान को मंजिल तक पहुंचाता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खासकर बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन बेहद प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को भी अहम बताते हुए कहा कि बच्चों के संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में गुरुजनों और माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है। शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, वैदिक गणित और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
नशाखोरी के खिलाफ एसएसपी देहरादून का विशेष अभियान

नशाखोरी के खिलाफ एसएसपी देहरादून का विशेष अभियान