हल्द्वानी-: उत्तराखंड़ में एक के बाद एक घटित होते सनसनीखेज अपराध थमने का नाम नही ले रहे है। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में कल हुई हत्या के बाद आज नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी परिसर में डबल मर्डर हो जाने से सनसनी फैल गयी।
आज गुरुवार सुबह हल्द्वानी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी परिसर में पुलिस को एक युवक-युवती की निर्मम हत्या हो गयी है। दोनो के चेहरे पत्थरो से बुरी तरह कुचला गया है जिससे उनकी पहचान नही हो पाई है। मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनो मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को शव की जांच में दोनो के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये है व पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायज़ा लिया जा रहा है। वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
उत्तराखंड़ में एक के बाद एक होती आपराधिक घटनाओं से प्रदेश में पुलिस द्वारा बनाई गई मजबूत कानून व्यवस्था के दावे झूठे साबित होते दिख रहे है। अपराधियो के हौसले बुलंद है जो पुलिस राज ने ही बड़ी-बड़ी घटनाओ को बेखौफ अंजाम दे रहे है। उत्तराखंड़ में बीते दिनों से हो रही आपराधिक घटनाओ के चलते पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए है।