News :
दून पुलिस ने जांचे सभी परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा इंतजामात,परीक्षा में कोई चूक न होने देने को कड़ी सुरक्षा युवक पर हमला करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार यूकेएसएसएससी परीक्षा हेतु एसपी रुद्रप्रयाग ने पुलिस को पूरी तरह अलर्ट रहने के दिए निर्देश 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.81 ग्राम स्मैक, 212 ग्राम चरस बरामद आईएमए में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड, 9 महिला कैडेटों ने रचा नया अध्याय युकेएसएसएससी परीक्षा हेतु एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट हुड़दंग करते 4 युवक गिरफ्तार तेज बारिश में भी दून पुलिस का बना रहा कड़ा सुरक्षा पहरा बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन देश ने खोया शूटिंग का योद्धा

युवक पर हमला करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
युवक पर हमला करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/13/2026


देहरादून-: एक युवक पर जनलेवा हमला करने वाले फरार ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने आज शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 10 हज़ार का ईनाम घोषित था।

बीती 23 मई को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी कुमार निशांत निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार द्वारा तहरीर दी थी कि समीर त्यागी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 - 97/2026 धारा - 109/115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो तथा घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवास गढ़ी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश को 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अभियुक्त से पूछताछ में 2 ऑर्डर अभियुक्त समीर त्यागी तथा एकलव्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। उक्त दोनों अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर कप्तान द्वारा उन पर 10 -10 हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था।

घटना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस ने आज शनिवार को एक मुखबिरी सूचना पर घटना में शामिल 10 हज़ार के ईनामी अभियुक्त एकलव्य(22) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सतोडी, जनपद सोनीपत, हरियाणा को डाको वाली रोड से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि