News :
मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मुलाकात मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड टिहरी पुलिस की टीम गौरा ने दिया छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर ठगी से बचने का दिया प्रशिक्षण दोपहिया से देशी व अंग्रेजी शराब तस्करी करता 1 तस्कर गिरफ्तार टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9.30 लाख की स्मैक के साथ ऋषिकेश का युवक गिरफ्तार सड़कों की बदहाली से लेकर कुंभ की तैयारियों तक,सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश विदेशियों को ऑनलाइन एंटीवायरस बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार आपरेशन कालनेमि: वशीकरण का ढोंग कर लोगो से ठगी करने वाले 2 ठग गिरफ्तार उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मुलाकात

  • Share
मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मुलाकात

shikhrokiawaaz.com

10/14/2026


देहरादून:उत्तराखंड में समावेशी विकास, जनकल्याण और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
आज बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लोकसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के कल्याण, सामाजिक समावेशन और जरूरतमंद लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, इस बात पर जोर दिया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और वंचित तबके के लोगों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।



मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सुविधाओं और अवसरों से वंचित न रहे।



उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार समावेशी विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक को प्रगति के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच अन्य समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।




Comments
comment
date
latest news
ए0एच0टी0यू0 पिथौरागढ़ ने ब्यूटी पार्लरों, होटल व ढाबों में चलाया सत्यापन अभियान

ए0एच0टी0यू0 पिथौरागढ़ ने ब्यूटी पार्लरों, होटल व ढाबों में चलाया सत्यापन अभियान