News :
साथियों संग एक व्यक्ति को लोहे की रॉड व बेसबॉल डंडे से मारने वाला फरार गिरफ्तार ऑनलाइन ट्रैकिंग से होगी शिकायतों की निगरानी, डीएम ने शुरू किया ‘समाधान दिवस मुख्यमंत्री धामी ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते व हुड़दंग करते 1 दर्जन व्यक्ति धरे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते 1 दर्जन शराबी पकड़े मानसून से पहले अलर्ट मोड में टिहरी पुलिस, ग्राम प्रहरियों को दिया आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण तमंचे के दम पर लूट करने वाले चार युवक गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी बरामद झारखंड की महिला पर्यटक का खोया पर्स वापिस लौटाया 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार मौसम खुला, केदारनाथ यात्रा पुनः शुरू

मुख्यमंत्री धामी ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  • Share
मुख्यमंत्री धामी ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

shikhrokiawaaz.com

06/01/2026


देहरादून:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके परिणामस्वरूप आज युवाओं की सफलता का आधार केवल योग्यता और मेरिट है।
उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को पारदर्शी एवं मेरिट आधारित प्रक्रिया के तहत सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के कार्मिक प्रदेश के सुनियोजित विकास में योगदान देंगे, जबकि प्राविधिक शिक्षा विभाग से जुड़े युवा तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्मिक मातृ एवं बाल कल्याण तथा वन विभाग में चयनित युवा राज्य की वन संपदा एवं जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर है और उत्तराखंड सरकार भी विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी नवचयनित युवा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
डीएम व कप्तान ने परखा रविवार के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं

डीएम व कप्तान ने परखा रविवार के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं