News :
गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर बिन लाइसेंस मांस बेचते 3 दुकान संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में दो महिलाओं से मोबाइल, पर्स छीनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक और अभियुक्त गिरफ्तार मिस ट्रेडिशनल में दिखा संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम जान बख्शने की एवज में 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 युवक गिरफ्तार अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण* साइबर हमलों के खिलाफ एसटीएफ़ की मजबूत कार्यवाही, एक सप्ताह में साइबर टीम ने बचाये पीड़ितों के 73 लाख रूपये महीने में पांच दिन वर्किंग रखने की मांग है जायज? भारत दर्शन' पर उत्तराखण्ड पहुंचे नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने डीजीपी से की भेंट

मिस ट्रेडिशनल में दिखा संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम

  • Share
मिस ट्रेडिशनल में दिखा संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम

shikhrokiawaaz.com

09/27/2026

देहरादून:मिस उत्तराखण्ड 2026 के अंतर्गत रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काईलाउंज में ‘मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों के जरिए उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विविधता को मंच पर जीवंत किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने रैंप वॉक के माध्यम से अपनी संस्कृति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने निर्णायक मंडल का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम के आयोजक सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि ‘मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक पहनावे और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवतियों को अपनी विशिष्ट पहचान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत और अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी और आकांक्षा गुप्ता, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा तथा न्यू एरा के राज कौशिक सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस उत्तराखण्ड 2025 की विजेता स्मृति रावत, मिस उत्तराखण्ड 2024 की विजेता तानिया सिंह, शिक्षाविद् एनी सिंह, रोटरी दून हिल्स शिवालिक के जिला गवर्नर पुनीत टंडन, छाप की डायरेक्टर रिचा एहलावत और ओलेवियन ह्यूज़ के ब्रांड ओनर अजय करनवाल शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ द्वारा वर्ष 2024 में सोल्व किए गए केस की जानकारी की साझा

एसटीएफ द्वारा वर्ष 2024 में सोल्व किए गए केस की जानकारी की साझा