देहरादून-: ख़ाकी न्याय ,सुरक्षा के लिए जितनी प्रतिबद्ध है उतनी ही फर्ज की राह में एक कदम आगे बढ़कर जनता की हर संभव सहायता को मानवीय गुणों को भी लिए हुए है।देहरादून पुलिस में तैनात एएसआई विजय प्रसाद रतूडी भी उसी मानवीय गुणों की मिसाल है।
कल मंगलवार को ड्यूटी के दौरान रिस्पना पुल के पास एक ददुकानदार द्वारा एएसआई विजय प्रसाद को रक व्यक्ति के 4 एटीएम कार्ड, पैनकार्ड व पोस्ट आफिस कार्ड सुपुर्द किये व कहा कि किसी युवक के यह कार्ड गिर गए है। एएसआई विजय प्रसाद द्वारा आज बुधवार को एसबीआई बैंक जाकर बैंक कर्मियों से उस पैनकार्ड स्वामी के कार्ड खो जाने के सबंध में बैंक को बताया व केवल उसका मोबाइल नंबर मांग उसे वह लौटाने का आग्रह किया। बैंक कर्मियों द्वारा एएसआई की कोशिशों की सराहना कर उन्हें उन कार्ड स्वामी का नंबर दिया। जिसके बाद एएसआई विजय प्रसाद द्वारा युवक को फ़ोन कर उसे बुलाया व उसके सभी कार्ड व पैन कार्ड कर उसे सुपुर्द किये। उक्त दस्तावेज स्वामी गणेश पुत्र रमेश बिष्ट निवासी बड़कोट,उत्तरकाशी द्वारा एएसआई विजय प्रसाद रतूडी का धन्यवाद देते हुए ख़ाकी की प्रशंसा की।