News :
जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशील पहल: एसएसपी देहरादून ने किया व्यस्त क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण सम्पत्ति के विवाद के चलते कलयुगी माँ ने दी थी पुत्र की सुपारी, माँ समेत 3 गिरफ्तार सम्पत्ति के विवाद के चलते कलयुगी माँ ने दी थी पुत्र की सुपारी, माँ समेत 3 गिरफ्तार रात में डीजे बजाकर छात्रों की पढ़ाई में खलल डालना पड़ा महंगा, रिजॉर्ट संचालक पर कार्रवाई महिला से मोबाइल झपटने वाला 2 गिरफ्तार पौड़ी पुलिस का नशा तस्करी नेटवर्क पर वार, मुख्य सप्लायर मोदीनगर से गिरफ्तार युवक-युवती की पत्थरो से कुचलकर निर्मम हत्या तिब्बती मार्किट के पास युवक को गोली मारने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार कलयुगी पिता के कृत्यों में शामिल थी कलयुगी माँ, गिरफ्तार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

महिला से मोबाइल झपटने वाला 2 गिरफ्तार

  • Share
महिला से मोबाइल झपटने वाला 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/12/2026


देहरादून-: गढ़ी कैंट अंतर्गत टपकेश्वर रोड से शेरबाग रोड से अपने घर जा रही एक महिला से मोबाइल झपटने वाले 2 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो का तीसरा साथी फरार है।


 बीती 7 फरवरी को वादी प्रदीप निवासी 26 गढ़ी कैण्ट देहरादून द्वारा कोतवाली कैण्ट में शिकायत दी थी कि  उनकी पत्नी टपकेश्वर रोड से शेरबाग रोड कैण्ट अपने घर की ओर आ रही थी, इस दौरान पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गये। वादी की शिकायत पर पुलिस द्वारा धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले व मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  पोस्ट आफिस तिराहे के पास चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों लाड सिंह(19) पुत्र रोशन सिंह निवासी कॉवली रोड, लक्ष्मण चौक, शिवाजी मार्ग, कोतवाली नगर, देहरादून, व लक्की सिंह(22) पुत्र स्व0 शमशेर सिंह निवासी कॉवली रोड, लक्ष्मण चौक शिवाजी मार्ग, कोतवाली नगर, देहरादून को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफबी-6658 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये मोबाइल को बेचने की फिराक में थे पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल अभियुक्तों के एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Comments
comment
date
latest news
कार की डिक्की में नशीले इंजेक्शन तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार

कार की डिक्की में नशीले इंजेक्शन तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार