News :
गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया जिलाबदर महाराष्ट्र से आई महिला पर्यटक का पर्स ढूंढ लौटाया समाधान समारोह” के जरिए मिलेगा लंबित मामलों को त्वरित समाधान अधिक शराब पीकर बाइक से दुर्घटना होनी बनी मौत की वजह ऋषिकेश सात मोड़ पर आपस में टकराई 02 बस, 60 यात्रियों की जान बाल बाल बची बुलेट चला रहे 16 वर्षीय नाबालिक को पुलिस ने पकड़ा, 40 हज़ार जुर्माना गाड़ी सीज अपनी पीड़ा लेकर जनता दरबार मे पहुँचे फरियादी, विद्युत, पेयजल व शिक्षा से जुड़े मामलों का किया समाधान इग्नू में जुलाई 2026 सत्र में पुनः पंजीकरण के लिए स्टूडेंट समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर छात्र- छात्राओं को दी साइबर अपराध व एआई की जानकारी गांजा-चरस और अवैध शराब के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र से आई महिला पर्यटक का पर्स ढूंढ लौटाया

  • Share
महाराष्ट्र से आई महिला पर्यटक का पर्स ढूंढ लौटाया

shikhrokiawaaz.com

05/12/2026


मसूरी-: साइट सीइंग व अपने परिजनों संग तस्वीर खिंचवा रही महिला पर्यटक द्वारा अपना पर्स किसी बाइक पर रख दिया, कुछ देर बाद महिला ने मौके से बाइक व अपना पर्स गायब पाया। कोलूखेत पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार को खोज महिला का पर्स सही सलामत वापिस करवाया। बाइक स्वामी को महिला के पर्स के बाइक के पीछे लटकने की जानकारी नही थी।


आज मंगलवार को कोतवाली मसूरी अंतर्गत चौकी कोल्हूखेत में संध्या पत्नी अशोक सिंह निवासी महेश्वर निकेतन कोलाबा थाने मुंबई महाराष्ट्र द्वारा सूचना दी गयी कि वह  सपरिवार चारधाम यात्रा के लिए आई हैं तथा मसूरी रोड पर फोटो खिंचवाने के लिए वो परिजनों के साथ एक जगह रूके थे। परिवार के साथ फोटो खिंचाते समय उनके द्वारा अपना पर्स पास में ही खडी एक बाइक के पीछे रख दिया तथा काफी देर फोटो खिंचवाने के बाद जब उन्होने अपना पर्स ढूंढा तो उनका पर्स तथा वह बाइक कहीं नहीं मिले। महिला ने बताया कि पर्स में उनके 50 हजार रूपये नकद तथा आवश्यक दस्तावेज थे। 

महिला द्वारा दी गयी सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उक्त मोटर साइकिल का नम्बर निकाला व मोटर साइकिल स्वामी से सम्पर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया,  जिस पर मोटर साइकिल मालिक तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बाइक के पीछे एक हैण्डल पर महिला पर्यटक का पर्स यथावत लटका हुआ पाया तो पुलिस ने उक्त पर्स महिला को सुपुर्द किया। महिला द्वारा चैक करने उनके पैसे तथा समस्त आईडी पर्स में मौजूद मिले।

 मोटर साइकिल स्वामी ने बताया गया कि वो किसी काम से उक्त स्थान पर आया था तथा अपना काम समाप्त होने के बाद वो मोटर साइकिल स्टार्ट करके वंहा से चला गया, इस दौरान उसे उक्त पर्स के अपने बाइक पर लटके होने के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं हुई।

 पर्स में रखी नगदी व आवश्यक दस्तावेजो को सकुशल वापस पाकर महाराष्ट्र से आई हुई महिला श्रद्वालु द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
comment
date
latest news
400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार