News :
डीएम के प्रयासों के बूते मसूरी को जल्द मिलेंगी 40 और गोल्फ कार्ट महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश महाशिवरात्रि के अवसर पर कप्तान प्रमेन्द्र ने टपकेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण पूर्व एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़: एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाली दून पुलिस की कमान

महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

  • Share
महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

shikhrokiawaaz.com

02/15/2026

डोईवाला:कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट थंडरबर्ड मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को शिकायतकर्ता हितेष बिष्ट निवासी नत्थुवावाला मियांवाला चौक, ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि मियांवाला चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने खड़ी उनकी लाल रंग की बुलेट थंडरबर्ड (नंबर यूके07डीके-7115) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध की पहचान की।
लगातार प्रयासों के बाद कल शनिवार को लक्ष्मण सिद्ध मंदिर, हर्रावाला क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त मांगेराम(उम्र22) पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी पटलोकर थाना बेहट, जिला सहारनपुर (हाल निवासी ग्राम गोली थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी को महंगी बाइक चलाने का शौक है और इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की थी।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह,हेड कांस्टेबल जसपाल पंवार, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह,कुलदीप कुमार एवं सचिन सैनी शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
नाबालिक युवक ने की भोलेनाथ के मंदिर में चोरी, माल बरामद

नाबालिक युवक ने की भोलेनाथ के मंदिर में चोरी, माल बरामद