देहरादून-: कैंट अंतर्गत एक मंदिर से घंटियाँ चुराने वाले एक युवक को पुलिस ने कल एक कार्यवाही के दौरान चैरी ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त घंटियां बेच नशा खरीदने की फिराक में था।
बीती 22 जुलाई को वादी लव कुमार तमांग निवासी चांदमारी घंघोडा द्वारा कोतवाली कैण्ट में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर से घंटियां चुराने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसपर पुलिस ने धारा 305 (डी) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कल गुरुवार को क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चैरी ग्राउण्ड के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल थापा
पुत्र रामपाल थापा निवासी- ग्राम चांदमारी, घंघोडा, थाना कैंट, देहरादून को मंदिर से चोरी की गई घंटियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त ने बताया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।