News :
9. 35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार 14 लाख की लूट मामले में 2 और अभियुक्त गुप्तकाशी से गिरफ्तार सीएम धामी पहुँचे शिवराज चौहान के घर, उनकी दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद जवान शाहनवाज द्वारा एक बार फिर रक्तदान कर बचाई जिंदगी कल से शीतकाल के लिए बंद होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट साइबर ठगी पर लगाम लगाने की तैयारी, 1930 कंट्रोल रूम में एसबीआई का नोडल अधिकारी तैनात संपत्ति विवाद में मामा के परिवार में भांजे पर किया हमला, भांजे की मौत ऋषिकेश में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, 36 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

  • Share
बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

shikhrokiawaaz.com

11/11/2026


केदारनाथ-: आज बुधवार को भैया दूज के पावन अवसर पर विश्ववविख्यात भगवान भोलेनाथ के धाम व 
विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट आज सुबह पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के उपरान्त हज़ारो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शीतकालीन के लिए बंद कर दिए गए।जिसके साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा का  विधिवत समापन हो गया है।


केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज तड़के प्रातः 4 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ कर दी गई थी। निर्धारित धार्मिक परम्पराओं के अनुसार समस्त पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। इसके पश्चात प्रातः 08:30 बजे शुभ मुहूर्त में मन्दिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर पूरा केदारनाथ धाम बाबा केदार के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

कपाट बंद होने के इस अवसर पर अध्यक्ष बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति हेमन्त द्विवेदी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अवनी तिवारी, चौकी प्रभारी केदारनाथ मुकेश डिमरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, तीर्थ पुरोहितगण, हक-हकूकधारी एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान केदारन की चल विग्रह उत्सव डोली ने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली के धाम से प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से बाबा केदार के जयकारे लगाते हुए डोली को विदाई दी और अधिकांश श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम से डोली के साथ-साथ प्रस्थान किया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 11 नवम्बर को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली धाम से प्रस्थान कर प्रथम आरामविश्राम स्थल रामपुर में रुकेगी। इसके पश्चात कल 12 नवम्बर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा  13 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां धार्मिक परम्पराओं एवं विधि-विधान के अनुसार भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना प्रारम्भ होगी।

शीतकाल के आगामी छः माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ में सम्पन्न होंगे। इस अवधि में श्रद्धालुजन ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
 केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की गोद में स्थित इस पावन धाम में शीतकालीन विराम प्रारम्भ हो गया है। अब अगले बरस 2027 में आगामी ग्रीष्मकाल में पुनः बाबा केदार के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का शुभारम्भ होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। आज 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के अवसर पर कपाट बंद होने तक लगभग 19 लाख  22 हज़ार 138 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।




Comments
comment
date
latest news
आपरेशन कालनेमि के तहत उत्तराखंड पुलिस ने 5500 लोगो का किया सत्यापन, 4 अवैध बांग्लादेशी व पोक्सो का अपराधी गिरफ्तार

आपरेशन कालनेमि के तहत उत्तराखंड पुलिस ने 5500 लोगो का किया सत्यापन, 4 अवैध बांग्लादेशी व पोक्सो का अपराधी गिरफ्तार