
देहरादून-: पटेलनगर बाजार क्षेत्र में मारपीट व हुड़दंग करते 2 पक्षो के 7 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कल गुरुवार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बाजार क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है, और दोनो पक्षो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।
हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया। परंतु दोनो पक्ष पुलिस टीम के सामने ही झगड़ने लगे और एक दूसरे को मारने पीटने को उतारू हो गए।

बाजार क्षेत्र में सरे बाजार झगड़ा करने व हंगामा करने पर पुलिस द्वारा दोनो पक्ष के 7 युवको 1- अनूप(25) पुत्र बृजकिशोर निवासी इण्डियन आँयल पैट्रोल पम्प के पीछे, पटेलनगर, 2- अमन(22) पुत्र प्रेमकुमार निवासी संजय काँलोनी, पटेलनगर, देहरादून, 3- रितिक(19) पुत्र रामकुमार निवासी शिवालिक स्कूल के पास, पटेलनगर, 4- राजीव(19) पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम वहजोई कठेर, सम्भल, उ0प्र0,5- चन्द्रप्रकाश(18) पुत्र राजेश कुमार निवासी मउकठैर थाना वहजोई, सम्भल, उ0प्र0,6- अनुराग सैनी(21)पुत्र प्रदीप कुमार निवासी आर्शीवाद एनक्लेव, देहराखास व 7- देवांश चौहान(20) पुत्र राकेश चौहान निवासी सहिदवाला ग्रान्ट बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0 हाल पता आर्शीवाद एनक्लेव, देहराखास, पटेलनगर, देहरादून को 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

