News :
कप्तान ने निरीक्षक कुंदन राम के कंधे पर सजाये पदौन्नति का सितारे कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया* बीएसएनएल का लगभग 05 लाख का चोरी हुआ शत प्रतिशत सामान एसएसपी के निर्देशन में बरामद महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग में 9 मामलों की सुनवाई, 2 परिवारों में हुआ समझौता* बाइक पर चाबी लगी देख उड़ाई बाइक, 2 गिरफ्तार ऑटो में छूटा महिला का लैपटॉप व जरूरी कागज़ पुलिस ने ढूंढ महिला को किये सुपुर्द चोरी की 02 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा हरिद्वार पुलिस ने की कांवड़ियों से 6 फीट से कम कांवड़ लाने की अपील आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बंद सड़कें प्राथमिकता से खोलें: गढ़वाल आयुक्त* 6 ग्राम स्मैक संग युवक गिरफ्तार

बाइक पर चाबी लगी देख उड़ाई बाइक, 2 गिरफ्तार

  • Share
बाइक पर चाबी लगी देख उड़ाई बाइक, 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/29/2026


देहरादून-:  बल्लूपुर चौक में किसी काम से गाड़ी खड़ी करने के दौरान एक व्यक्ति बुलेट में ही चाबी लगाकर छोड़ गया तो 2 चोरों ने मौका देख बाइक ही उड़ा ली। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है।

कल मंगलवार को वादी गौरव कुमार बाबरी निवासी 193/1 शांति विहार, लाइन नंबर 02 कोलागढ़ कोतवाली कैंट द्वारा थाना बसन्त विहार में शिकायत दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा बल्लूपुर चौक से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एयू-3540 चोरी कर ली गयी है। बसन्त विहार पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों को ट्रेस किया व संदिग्धों के संबंध में मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल मंगलवार को इन्दिरा नगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1- सिंगारा सिंह(50) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी नई आबादी इस्लामाबाद जिला फाजीलका पंजाब, 2- अमित कोरी(27)  पुत्र राजवीर सिंह निवासी सालक नगर देवदत्त कॉलोनी थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को चोरी की गई उक्त बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अलग-अलग क्षेत्रों में दिहाडी मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुलेट बाइक पर चाबी लगी हुई थी जिसके कारण वे उक्त बुलेट को चोरी कर हरिद्वार ले गये थे तथा आज पुनः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आये थे।
Comments
comment
date
latest news
23 अप्रैल 2026 को खुलेंगे भगवान बद्री विशाल के कपाट

23 अप्रैल 2026 को खुलेंगे भगवान बद्री विशाल के कपाट