News :
फूलों संग कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने से मिलने पहुँची न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, अब तक 8000 से अधिक लोगों ने ली जानकारी देहरादून में 417 आरक्षी अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, एसएसपी ने दी शुभकामनाएं रुद्रप्रयाग पुलिस ने होटल, रिजॉर्ट में की चेकिंग, अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने के निर्देश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,10 दोपहिया वाहन बरामद राजेन्द्र सिंह खोलिया बने रानीपोखरी प्रभारी जनता दर्शन में डीएम सविन बंसल ने सुनी 170 फरियाद,कई मामलों में तुरंत राहत बैरागी कैम्प में “न्याय संहिता” प्रदर्शनी बनी जन-जागरूकता का बड़ा मंच,विद्यार्थियों में दिखा उत्साह पत्नी व बेटे की हत्या करने वाला नेपाली युवक दिल्ली से गिरफ्तार गांव-गांव पहुंच रही रुद्रप्रयाग पुलिस,“अभियान प्रहरी पड़ाव” से बढ़ रहा जनता-पुलिस का भरोसा

फूलों संग कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने से मिलने पहुँची

  • Share
फूलों संग कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने से मिलने पहुँची

shikhrokiawaaz.com

03/10/2026


देहरादून-: पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुँचने वाली फरियादियों व उनकी समस्या रोजाना की तरह सुनने से इतर आज मंगलवार का दिन पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल व पुलिस कार्यालय के लिए खास व यादगार उस वक़्त बन गया, जब एक नन्ही बच्ची हाथों में फूल का गुच्छा लेकर कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने पहुँची व हर दिन दून शहर की सुरक्षा करने को तैनात पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।


आज मंगलवार दोपहर एक नन्ही सी बच्ची अपने अभिभावक संग अन्य फरियादियों के बीच पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र के कार्यालय पहुँची, जहां बच्ची के हाथों में पुष्पगुच्छ था। बच्ची को खुद से मिलने आते हुए देख कप्तान प्रमेन्द्र भी सप्रेम अपनी सीट से खड़े हुए व बच्ची द्वारा सुंदर मुस्कान के साथ अपने साथ लाया गया पुष्प गुच्छ स्वीकार कर उसके सिर पर प्रेम से हाथ फेरा।

छोटी बच्ची से पुलिस कप्तान से मिलने आने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि चाहे दिन हो या रात पुलिस वाले अंकल हमेशा सडक पर खडे होकर हमारी रक्षा करते है।  बच्ची की बातों के दौरान उसकी आँखों में पुलिस की वर्दी के प्रति डर न होकर एक सम्मान और आकर्षण था। बच्ची की मासूमियत भरी मुस्कान व पुलिस पर जताए भरोसे पर कप्तान द्वारा भविष्य में खूब तरक्की का आशीर्वाद दिया।


Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ ने एक बड़ी गैंगवार होने से रोकी,हथियारों का जखीरा पकड़ा

एसटीएफ ने एक बड़ी गैंगवार होने से रोकी,हथियारों का जखीरा पकड़ा