News :
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार 10 लाख की फिरौती न देने पर हत्या करने जा रहे 3 अभियुक्त असलहों संग गिरफ्तार पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की चंद घंटों में गिरफ्तारी, पुलिस का सख्त संदेश भोले बाबा को कंधे पर बिठाकर भक्त पहुँचा केदार धाम ''जय बद्रीविशाल'' के जयघोष के साथ खुले बद्री धाम के कपाट सावधान! साइबर ठगों का बढ़ता जाल: एक छोटी गलती और मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता चौकी प्रभारियों समेत 11 उपनिरीक्षको का तबादला 8.84 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार *ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव*

पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

  • Share
पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/23/2026

श्रीनगर:नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान के सख्त निर्देशों के बाद जिलेभर में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में 23 अप्रैल को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
कलियासौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक अभियुक्त शितेज कुमार उर्फ लक्की (उम्र 26) निवासी श्रीनगर, मूल निवासी हाफसाबाद, बिहारीपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को पकड़कर तलाशी ली,जिसमें उसके कब्जे से करीब 03 ग्राम स्मैक बरामद हुई और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी नशे का आदी है और बरामद स्मैक को श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय शैलानी, मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह रावत,मनोज बमसुवाल (सीआईयू), आरक्षी सोयब अहमद (सीआईयू) और आरक्षी हरीश कुमार (सीआईयू) शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
15 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

15 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार