News :
डीएम के प्रयासों के बूते मसूरी को जल्द मिलेंगी 40 और गोल्फ कार्ट महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश महाशिवरात्रि के अवसर पर कप्तान प्रमेन्द्र ने टपकेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण पूर्व एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़: एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाली दून पुलिस की कमान

पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी

  • Share
पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी

shikhrokiawaaz.com

02/15/2026


देहरादून: प्रदेश शांति व सुरक्षा के मद्देनजर डीजीपी उत्तराखंड ने प्रदेश भर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर  सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 पुलिस, एसटीएफ, एसओजी और एलआईयू इकाइयों की संयुक्त मुहिम–होम डिलीवरी एजेंट से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स, पीजी हॉस्टल्स, आश्रम, जिम तथा स्पा सेंटर्स पर रहेगा विशेष फोकस।

 पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु सघन सत्यापन प्रारंभ किया गया है। यह विशेष अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में सर्किल, थाना एवं चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में निवासरत व्यक्तियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट एवं ब्रोकर  का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा तथा उनके माध्यम से कराए गए किरायेदारी अनुबंधों की जांच की जाएगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने अथवा संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक्योरिटी एजेंसी स्टाफ, कैब संचालकों तथा इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदारों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। आमेजन , ज़ोमैटो , ब्लिंकिट सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं से संबद्ध कार्मिकों की पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु आधुनिक तकनीकी साधनों एवं केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग किया जाएगा। नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (नेटग्रिड), सीसीटीएन, आईसीजेएस सहित अन्य केंद्रीय/राज्य सुरक्षा पोर्टलों के माध्यम से सूचना मिलान एवं सटीक विश्लेषण किया जाएगा।

 अवैध रूप से निवास कर रहे प्रवासियों, विशेष रूप से अवैध घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा वीज़ा अवधि समाप्त होने के उपरांत भी ठहरे हुए विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके विरुद्ध  प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 प्रदेश के समस्त रिहायशी क्षेत्रों, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सर्विस सेंटर, कोचिंग संस्थान, जिम, स्कूल, विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट एजेंसियों, ब्यूटी पार्लर एवं सैलून आदि प्रतिष्ठानों में हाई रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, उनकी कार्यशील स्थिति एवं रिकॉर्डिंग व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। तैनात सुरक्षा कर्मियों का चरित्र सत्यापन कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा ब्रीफिंग प्रदान की जाएगी।

 क्षेत्रों में निवासरत एकल नागरिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। उनकी सेवा में लगे घरेलू सहायकों, केयर-टेकर, ड्राइवर एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों का भी अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस, *स्थानीय अभिसूचना इकाई, एसओजी एवं एसटीएफ  द्वारा समन्वित रूप से कार्यवाही की जाएगी। प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण कर आवश्यकतानुसार अन्य राज्यों एवं केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक थाना स्तर पर विशेष फील्ड टीमों का गठन किया गया है। सीओ से लेकर आईजी रेंज स्तर तक समीक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का यह व्यापक अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
*" पूरे अभियान की मॉनीटरिंग के साथ-साथ हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई है। आपराधिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।"*
Comments
comment
date
latest news
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंड स्लाइड पर रेस्क्यू कार्य जारी

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंड स्लाइड पर रेस्क्यू कार्य जारी