News :
पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान महिला पुलिस अधिकारियों ने पुलिस परिवार संग धूमधाम से मनाया तीज उत्सव थल पुलिस ने मेले में चलाया जनजागरूकता अभियान पढ़ाई की आड़ में गुंडागर्दी करते छात्रो के खिलाफ दून पुलिस सख्त, छात्रो का सत्यापन अभियान शुरू शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से 32 लाख की ठगी पटेलनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार* बस के आगे पीछे गाड़ी चलाने पर टोकने पर गुस्साए थार चालक ने बस ड्राइवर पर चढ़ाई गाड़ी, गिरफ्तार चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता

पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान

  • Share
पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान

shikhrokiawaaz.com

08/21/2026


देहरादून -:  शिक्षा की आड़ में आपराधिक इरादे में लेकर राजधानी में रह रहे विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों के खिलाफ पुलिस कप्तान ने अपनी टीम को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के निर्देश दिए है। जिस क्रम में दून पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा कल गुरुवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हॉस्टलों/पीजी, शिक्षण संस्थानों में चेकिंग अभियान कर वहाँ की गतिविधियों का जायज़ा लिया तो वहीं आज शुक्रवार को पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद में अपने सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के साथ छात्रो की गुंडागर्दी पर लगाम लगाने सहित शहर में अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए है।


बैठक में पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शहर को अपराध मुक्त बनाने को ग्राउंड में उतर कार्य करें।

कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सांयकालीन एंव रात्री चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने सहित  भीडभाड/संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विजिबिल्टी को बढाने को कहा। साथ ही चैकिंग के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की शतप्रतिशत चैकिंग सुनिश्चित करने को कहा।

 

कप्तान ने सभी क्षेत्राधिकारी को अपने-अपने सर्किल में चैकिंग की टाइमिंग व स्थान का निर्धारण कर स्वंय मौके पर मौजूद रहते हुए अपने पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की आकस्मिक चैकिंग किये जाने को कहा।इसके अतिरिक्त रात्री में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। वहीं वर्तमान में छात्रो के बीच बढ़ती गुटबाजी व गुण्डागर्दी के चलते राजधानी के खराब होते माहौल पर कप्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्धयनरत् बाहरी छात्रों के सम्बंध में जानकारी कर उनकी पृष्ठभूमि की जांच करने तथा ऐसे छात्र जो पूर्व में आपराधिक पृष्ठभूमि से जूडे हो अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त हो उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।


 सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरूद्व व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही व एसओजी तथा एएनटीएफ प्रभारी भी अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मियों को टास्क देते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। 


पुलिसिंग को बेहतर बनाने को कप्तान ने थाना/चैकियों को उनके यहां आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित सज्ञांन लेते हुए उसमें विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेताया कि किसी भी थाने में शिकायते व प्रार्थना पत्र अनावश्यक रूप से लम्बित पाये जाते है तो उन उक्त थाने के सम्बन्धित जांचकर्ता अधिकारी के साथ-साथ थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। 


कप्तान ने पुलिस अधीक्षक, नगर तथा ग्रामीण को नियमित रूप से रात्री के समय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चैकिंग का जायजा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस चैकिंग की कमी के चलते किसी घटना का होना प्रकाश में आता है तो सम्बन्धित चौकी/ थाना प्रभारी के विरूद्व भी कार्यवाही की जायेगी।

Comments
comment
date
latest news
झारखंड की महिला पर्यटक का खोया पर्स वापिस लौटाया

झारखंड की महिला पर्यटक का खोया पर्स वापिस लौटाया