News :
जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक जानलेवा हमले के फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी ड्रग फ्री कैंपस: क्लेमेंट टाउन के निजी कॉलेज में पहुँची डॉक्टर, एएनटीएफ की टीम, 100 छात्रो की हुई जांच अभिभावकों के पढ़ाई के बार बार दबाव से 13 वर्षीय नाबालिक बच्चे घर से निकला, पुलिस ने सकुशल ढूंढा छात्राओं को महिला व बाल, पोक्सो सहित गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

  • Share
पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

shikhrokiawaaz.com

08/05/2026


देहरादून-: कमर में पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर राजपुर की सड़कों पर बाइक घुमाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने वायरल होने के लिए शॉपिंग ऐप से उक्त लाइटर मंगवाया था।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमें मोटर साईकिल संख्या यूके 08 एबी 2380 पर सवार एक युवक द्वारा पीछे अपनी कमर में पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर राजपुर रोड रोड में घूम स्थानीय लोगो मे भय फैलाते दिखा। पुलिस कप्तान द्वारा उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजपुर को वीडियो में दिख रहे युवक के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा।


जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति एवं वाहन को ट्रेस कर युवक को हिरासत मे लिया गया। वाहन चालक की पहचान गौरव कुमार(18) पुत्र सिताब सिंह निवासी हिम्मतनगर, सहारनपुर के रूप में हुई है। जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि शॉपिंग ऐप के माध्यम से उसके द्वारा यह पिस्टल नुमा गैस लाइटर शौकिया तौर पर वीडियो बनाने के मंगवाया गया था। पुलिस द्वारा युवक को सख्त हिदायत देते हुए उक्त मोटरसाइकिल को सीज कर पिस्टलनुमा गैस लाइटर को बरामद किया गया है।

Comments
comment
date
latest news
30 नशीले इंजेक्शन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

30 नशीले इंजेक्शन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार