News :
महाकुंभ-2025 में उत्कृष्ट सेवा पर पौड़ी पुलिस के तीन जवानों को मिला सम्मान महाकुंभ-2025 में उत्कृष्ट सेवा पर पौड़ी पुलिस के तीन जवानों को मिला सम्मान तेज रफ़्तार इनोवा कार से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने वाले चालक के विरुद्ध इरादतन हत्या में अभियोग दर्ज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम बसंत विहार थाने का वार्षिक निरीक्षण: एसपी सिटी की सख्ती, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश परिचित बनकर फर्जी मैसेज से ठगे ₹1.30 लाख दून पुलिस की जागरूकता पहल:स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को सिखाए सुरक्षा और सतर्कता के गुर धामी कैबिनेट में बदलाव,नए चेहरों को मिल सकता है मौका तेज रफ्तार इनोवा ने 1 गाड़ी व 2 दोपहिया को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल घरो में सिलिंडर होम डिलीवरी को सुनिश्चित करने को गैस एजेंसियों में अधिकारी तैनात

परिचित बनकर फर्जी मैसेज से ठगे ₹1.30 लाख

  • Share
परिचित बनकर फर्जी मैसेज से ठगे ₹1.30 लाख

shikhrokiawaaz.com

03/20/2026


पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ में बीते वर्ष 2023 में घटित एक साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
जानकारी हो की 30 मार्च 2023 को कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को उसका परिचित बताते हुए कहा कि उसने किसी को पैसे भेजने हैं जो अस्पताल में गंभीर स्थिति में है। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए वह दूसरे का नंबर भेजेगा, जिनमें पैसे डालने हैं।
 आरोपी ने पीड़ित को विभिन्न रकम के कुल ₹1,30,000/- के फर्जी मैसेज भेजे। पीड़ित ने बिना अपने खाते की जांच किए आरोपी द्वारा बताए गए नंबरों पर धनराशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420 भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
 जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राकेश सैनी निवासी ग्राम माहरकला, मालेश्वर रोड, जयपुर (राजस्थान) को कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ तथा फरार चल रहा था। जिस पर न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
 कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।


Comments
comment
date
latest news
पाकिस्तान के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस का अलर्ट मोड जारी

पाकिस्तान के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस का अलर्ट मोड जारी