News :
एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार डीएम-एसपी ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर लिया जायजा, सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ बचाव कार्य के निर्देश* नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर धारचुला पुलिस का शिकंजा, व्हील क्लैम्प लगाकर किए चालान* चमोली पुलिस के जवानों ने सड़क से बोल्डर हटाकर सुचारू कराया यातायात घर के आगे से साईकिल चुराने वाला युवक गिरफ्तार बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर

परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार

  • Share
परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/28/2026


रायवाला-:  रायवाला क्षेत्र में परचून की आड़ में नशा तस्करी कर स्मैक बेचने का काम करते एक युवक को पुलिस ने कल रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध 7 एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज है व वह पूर्व में भी कई बार जेल की हवा खा चुका है।

बीती 17 सितंबर को कोतवाली रायवाला पुलिस टीम द्वारा रायवाला बाजार से चैकिंग के दौरान अभियुक्त शिवा तोमर(25) पुत्र रोहन लाल निवासी पावनधाम चौक प्लाट न0- 2 भूपतवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 7.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा बरामद स्मैक की खरीद फरोख्त में अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल का संलिप्त होने की जानकारी दी थी। 
अभियुक्त सोनू पाल का नाम स्मैक खरीदारी में सामने आने के क्रम में कप्तान द्वारा नशे को जड़ से उखाड़ने के आदेश के अनुपालन में रायवाला पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से लगातार अभियुक्त के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप रायवाला पुलिस द्वारा कल रविवार को अभियुक्त सोनूपाल(29) पुत्र राजपाल निवासी वैदिक नगर तृतीय, कोतवाली रायवाला, देहरादून को मुखबिर की सूचना पर वैदिक नगर ढाल के पास से गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त सोनूपाल ने बताया कि वह रायवाला क्षेत्र में परचून की दुकान चलाता है तथा इसकी आड में ही वह स्मैक तस्करी का भी धंधा करता है। अभियुक्त पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थो की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त ने कबूल किया कि शिवा तोमर को स्मैक उसके द्वारा ही बेची गई थी तथा अभियुक्त द्वारा पैसों के लेन देन के लिये अपनी पत्नी के मोबाइल नम्बर व गूगल पे एकाउंट का इस्तेमाल किया जाता है। जब अभियुक्त को पता चला कि शिवा तोमर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, तभी से वो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर-उधर छिपता फिर रहा था, आज वह किसी जरूरी कार्य से वैदिक नगर की ओर आया था, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओ के लिए किया गया “हेक्थलॉन” प्रतियोगिता का आयोजन

पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओ के लिए किया गया “हेक्थलॉन” प्रतियोगिता का आयोजन