चमोली: ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में ₹1.23 लाख हड़पने वाले दो वांछित अभियुक्तों को नन्दानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बीते वर्ष दिसम्बर में वादी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर दी गई कि वीरेन्द्र पिमोली पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी ग्राम वाण, थाना थराली, (उम्र 30 वर्ष) द्वारा डीआरडीओ नामक संस्था में नौकरी लगाने का झांसा देकर गूगल पे के माध्यम से वादी से ₹58,000/- की धोखाधड़ी की गई।
तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 41/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वही दूसरे मामले में 06 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर दी गई कि *वंश तेवतिया पुत्र जितेन्द्र तेवतिया, निवासी रायपुर, देहरादून, (उम्र 21 वर्ष) ने आईफ़ोन 17 प्रो दिलाने के नाम पर छलपूर्वक (यू पी आई) के माध्यम से वादी से ₹65,000/- की धोखाधड़ी की।
मामले में थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दोनों मामलों में *पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के उपरांत नन्दानगर पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए दोनों अभियुक्तों को कल 13 अगस्त 2026 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।