News :
दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 415 खोए मोबाइल बरामद, 70 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले पुलिस का 3 दिवसीय मेगा निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों का किया उत्साहवर्धन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 बदमाश मुठभेड़ में हुआ है घायल मानवता की मिसाल बनी हरिद्वार पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग को मिला नया जीवन नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद एसएसपी के निर्देश पर दून में सघन अभियान, हर कदम पर सुरक्षा का एहसास सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल 2 अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल 2 अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से ठगे 69 लाख रुपये, 1 गिरफ्तार

नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रान्त के सीएम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • Share
नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रान्त के सीएम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

shikhrokiawaaz.com

05/03/2025



देहरादून-: आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की।  इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर वार्ता की।  सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं और दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिंक संबंध हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं इन्फ्रास्टक्चर विकास में सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 


इस अवसर पर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य घनश्याम चौधरी, नरेश कुमार शाही, झपत बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी, प्रमुख सचिव सुदूर पश्चिम प्रांत डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय मौजूद थे।वहीं  उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव विनोद कुमार सुमन इस दौरान मौजूद थे।

Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान