News :
मलबे में दबी महिला को पुलिस द्वारा बाहर निकालकर बचाई उसकी जान 5 पीपीएस अधिकारियो का तबादला निवेदिता कुकरेती के कंधे आईजी कुमाऊं का जिम्मा पीओपी के चलते आईएमए की तरफ जाने वाला रूट 3 दिवस रहेगा डाइवर्ट कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग लगाए पौधे डीएम, पुलिस कप्तान,डीएफओ ने पौधे रोपित करने सहित दिया स्वच्छता का सन्देश आपसी झगड़े के दौरान पुलिस को दी झूठी फायरिंग की सूचना, 2 अभियुक्त गिरफ्तार राजस्थान के 2 सगे भाई 618 ग्राम स्मैक संग काठगोदाम में गिरफ्तार राजस्थान के 2 सगे भाई 618 ग्राम स्मैक संग काठगोदाम में गिरफ्तार मिस टीन उत्तराखंड 2026 के फ्रेश फेस राउंड में 20 फाइनलिस्ट्स ने दिखाई प्रतिभा

निवेदिता कुकरेती के कंधे आईजी कुमाऊं का जिम्मा

  • Share
निवेदिता कुकरेती के कंधे आईजी कुमाऊं का जिम्मा

shikhrokiawaaz.com

06/05/2026


देहरादून-: उत्तराखंड सरकार गृह अनुभाग द्वारा आज शुक्रवार देर शाम आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 9 आईजी रैंक अधिकारियो का तबादला कर दिया है।

आईपीएस निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की नई जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं वर्तमान आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल को  पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्थासीसीटीएनएस/एससीआरबी का पद सौंपा गया है। आईपीएस विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई। ​

आईपीएस ​कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस महानिरीक्षक, यातायात और जी.आर.पी. का जिम्मा मिला है, वहीं ​आईपीएस नीलेश आनन्द भरणे से आईजी पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार वापिस लिया गया है हालांकि उनके पास आईजी साइबर क्राइम, एसटीएफ़,एएनटीएफ व निदेशक एफएसएल का जिम्मा यथावत रहेगा। उनके स्थान पर आईपीएस ​सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की कमान मिली है।


 आईपीएस ​अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी बनाया गया है। आईपीएस ​योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है गई। इसके साथ ही वह आईजी कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार का जिम्मा पूर्व से ही संभाले हुए है। आईपीएस​ बरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक,पी एंड एम के पद पर तैनाती दी गयी है।
Comments
comment
date
latest news
सोशल मीडिया के जमाने मे

सोशल मीडिया के जमाने मे "पुलिस का काम करना हो गया है मुश्किल!"