News :
रात में डीएम के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप, डीएम ने पकडी अनियमिततायें, चिकित्साधिकारियों से की रिपोर्ट तलब टिहरी में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब एक किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार* गैरसैंण पुलिस व एसआईटी ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, हत्यारा गिरफ्तार सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पौड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश* आम के दीवानों के लिए स्वाद,संस्कृति और परंपरा का अनोखा संगम है दिल्ली मैंगो फेस्टिवल निरीक्षक प्रदीप पंत व राजेश शाह बने डीएसपी तरनतारण से आये निहंगो के जत्थे ने हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्था को सराहा इग्नू ने लांच किये एमएससी क्लाइमेट चेंज व ए आई मशीन लर्निंग कार्यक्रम पहली बरसात में ही राजधानी हुई पानी-पानी कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार,एसटीएफ ने दबोचा आरोपी*

निरीक्षक प्रदीप पंत व राजेश शाह बने डीएसपी

  • Share
निरीक्षक प्रदीप पंत व राजेश शाह बने डीएसपी

shikhrokiawaaz.com

07/01/2026

देहरादून:आज बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए पद की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जनपद में तैनात निरीक्षक राजेश साह एवं प्रदीप पंत के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
उक्त समारोह के दौरान पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को नए पद के बैज (रैंक) लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान होती है। इसके साथ ही नई जिम्मेदारियां भी जुड़ जाती हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में भी निष्पक्षता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के अब तक के सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भी नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देंगे तथा जनता और विभाग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
इस अवसर पर जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
Comments
comment
date
latest news
जानिए क्या है उत्तराखण्ड का पारंपरिक त्योहार हरेला

जानिए क्या है उत्तराखण्ड का पारंपरिक त्योहार हरेला