देहरादून:जनपद पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। एसएसपी के निर्देशन में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग युवती के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 22 अप्रैल को विकासनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी साकिब पुत्र साबिद, निवासी जीवनगढ़ (डाकपत्थर), युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवती की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जो चंडीगढ़ में पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने चंडीगढ़ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और युवती को सकुशल बरामद किया।
नाबालिग ने आरोपी पर अपहरण के साथ-साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके आधार पर मामले में संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप पंवार (चौकी प्रभारी डाकपत्थर) और कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह की अहम भूमिका रही।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
shikhrokiawaaz.com
04/23/2026
Comments
comment
date
latest news