देहरादून-: नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन में शिकायत दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, परिजनों द्वारा युवती को काफी ढूंढा किन्तु वह कहीं नही मिली। थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा शिकायत पर धारा- 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया
मामला नाबालिक के लापता होने के चलते क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए युवती के सम्बंध में जानकारी जुटाने को मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा युवती के दोस्तो से भी युवती के सम्बंध में जानकारी की तो पता चला कि नाबालिग को सुमतपाल नाम के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है।जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाने को मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय कर मुखबिरी सूचना पर पुलिस ने आज अभियुक्त सुमतपाल(20) पुत्र शत्रुघनपाल निवासी C-20 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंटटाउन को आर्मी ग्राउंड चन्द्रबनी चौक के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया।
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5 /6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी है।