देहरादून-: नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।
बंजारावाला निवासी वादिनी द्वारा पुलिस को तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अभियुक्त मोनिस(30) पुत्र इमरान निवासी नन्हेडा बुडढावरवेडा, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0 द्वारा जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गए व किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने धारा 351(3)/65(1) बीएनएस व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की खोजबीन करते हुए कल बुधवार को अभियुक्त मोनिस को जनपद सहारनपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।