रानीपुर-: नाबालिक का अपहरण व एक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीती 11 अप्रैल को रानीपुर क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर से बिन बताए कहीँ चली गयी थी, घरवालों के द्वारा काफी खोजने के बाद भी युवती का लंबे समय तक कोई पता नही चला, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई। इस बीच 19 मई को युवती स्वयं घर वापिस आ गयी। जिसपर युवती की माँ ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके चलते पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया व वादी पक्ष की शिकायत पर 1- गोविन्द(24) पुत्र बेगपाल निवासी ग्राम मगनपुरा बादशाहीबाग थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 के विरुद्ध शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने के संबंध में दर्ज गुमशुदगी में धारा 69 बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी।
वहीं एक अन्य मामले में रानीपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का लगातार पीछा कर अपहरण का प्रयास करने एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। जिस पर पुलिस ने मामले में करण(20) पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर के विरुद्ध धारा 78,137(2),62, 352,351(1) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने नाबालिक पीडिता के बयान अंकित कर पीडिता का मेडिकल के आधार पर अभियोग में आरोपी करण के विरूद्ध धारा 64,65 बी0एन0एस0 व 3/4, 11/12 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
दोनों मामलों में आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल शुक्रवार को आरोपी गोविन्द को सहारनपुर उ0प्र0 स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस बादशाहीबाग बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं नाबालिक का अपहरण मामले में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल शुक्रवार को विष्णुलोक कालोनी बडी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।
खबर लिखे जाने तक दोनो अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।