News :
देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड में शामिल अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में दर्ज किया मुकदमा कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल का रोका वेतन देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में दून पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,तय समयावधि के उपरान्त संचालित 2 प्रतिष्ठानो का चालान नशा तस्कर माँ-बेटे गिरफ्तार,56.56 ग्राम स्मैक बरामद कुख्यात महिला ड्रग माफिया को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन राशि की हस्तांतरित कोबरा गैंग के ठिकाने मालवीय नगर में दून पुलिस ने की छापेमारी, कोबरा गैंग का सरगना 'जॉन' गिरफ्तार मालवीय नगर हादसा सबके लिए सबक? राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर जनपद पुलिस रील्स के लिए जोखिम भरा सफर: क्या सोशल मीडिया की चमक उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी पड़ रही है?

नशा तस्कर माँ-बेटे गिरफ्तार,56.56 ग्राम स्मैक बरामद

  • Share
नशा तस्कर माँ-बेटे गिरफ्तार,56.56 ग्राम स्मैक बरामद

shikhrokiawaaz.com

06/04/2026


देहरादून-: राजधानी देहरादून के लोगो को नशे के कीचड़ में धकेलने को सक्रिय एक माँ-बेटे की जोड़ी को दून पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनो के पास से पुलिस ने 17 लाख रुपये कीमत की कुल 56.56 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार युवक खुद नशेड़ी है जो स्थानीय ड्रग पैडलर से स्मैक खरीदकर लाया था व अपनी माँ के साथ कॉलेज के छात्रों व नशेड़ी लोगो को बेचने जा रहा था।


आपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस द्वारा ड्रग तस्करों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्यवाही में नेहरुकॉलोनी पुलिस द्वारा कल बुधवार को चेकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर जोगीवाला चौक के पास से एक महिला व एक पुरूष नशा तस्करों को स्मैक संग गिरफ्तार किया। अभियुक्तो की पहचान अर्श उर्फ छररा(22) पुत्र सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून व आसमा(50) पत्नी सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई। माँ-बेटे की इस जोड़ी से पुलिस ने 56.56 ग्राम स्मैक बरामद की,जिसकी बजारिया कीमत लगभग 17 लाख रुपये है। साथ ही पुलिस ने अभियुक्तो के पास से स्मैक बेचकर कमाए 7 हज़ार 120 रुपये भी बरामद किए है।


नशा तस्कर इस माँ-बेटे की जोड़ी के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 8/21/27 ए/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक स्वयं भी नशेड़ी है। उसके द्वारा स्मैक को वह एक स्थानीय ड्रग पैडलर से खरीदा गया था, जिसे वह अपनी मां के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं व नशे के आदी स्थानीय लोगो को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था,किन्तु उससे पहले पकड़ा गया। पुलिस उक्त स्थानीय ड्रग पैडलर की जानकारी जुटा रही है।


Comments
comment
date
latest news
पति की मृत्यु का भय दिखाकर 2 ढोंगियों ने महिला से ठगे कान की बाली व नगदी, गिरफ्तार

पति की मृत्यु का भय दिखाकर 2 ढोंगियों ने महिला से ठगे कान की बाली व नगदी, गिरफ्तार