
रुद्रप्रयाग: आज सोमवार को 03:23 बजे करीब नरकोटा में सम्राट होटल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उक्त दुर्घटना में वाहन चालक के बाजू में चोटें आई हैं। घायल चालक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु श्रीनगर भेज दिया गया है।


