News :
गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर बिन लाइसेंस मांस बेचते 3 दुकान संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में दो महिलाओं से मोबाइल, पर्स छीनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक और अभियुक्त गिरफ्तार मिस ट्रेडिशनल में दिखा संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम जान बख्शने की एवज में 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 युवक गिरफ्तार अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण* साइबर हमलों के खिलाफ एसटीएफ़ की मजबूत कार्यवाही, एक सप्ताह में साइबर टीम ने बचाये पीड़ितों के 73 लाख रूपये महीने में पांच दिन वर्किंग रखने की मांग है जायज? भारत दर्शन' पर उत्तराखण्ड पहुंचे नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने डीजीपी से की भेंट

दो महिलाओं से मोबाइल, पर्स छीनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
दो महिलाओं से मोबाइल, पर्स छीनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/27/2026


देहरादून-:  कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत दो महिलाओं से हुई मोबाइल चोरी, पर्स छीनने की घटना का पटेलनगर पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त नशे का आदी है व पूर्व में भी जेल जा चुका है।


कल शनिवार को वादी आशीष कुमार पुत्र दिलबर निवासी कैलाशपुर तथा अनुपम वर्मा पत्नी कपिल कुमार निवासी पटेल नगर के द्वारा कोतवाली पटेल नगर द्वारा क्रमशः अपनी अपनी तहरीर दी थी जिसके अनुसार देर शाम एक अज्ञात स्कूटी चालक द्वारा कैलाशपुर तथा गंगा विहार से पैदल-पैदल अपने घर की ओर जा रही दो अलग-अलग महिलाओं से मोबाइल फोन व पर्स छीन कर फरार हो गया था। दोनो वादियो की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0स0- 680/26 धारा 309(6) बीएनएस तथा मु0अ0स0- 681/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

सरे राह हुई स्नेचिंग की दोनो घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत कप्तान द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में स्नेचिंग/लूट की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान लोकेशन की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे अंदर पुलिस टीम द्वारा दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए घटनाओ को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमन सती (25)पुत्र दिनेश सती निवासी हरभजवाला,पटेलनगर  को आज रविवार को एक मुखबिर की सूचना पर पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त में पास से दोनो घटनाओ में छीना गए 2 मोबाइल फोन, नगदी, पर्स, अन्य दस्तावेज व घटनाओ में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यूके07 एचएच-7043 को बरामद किया गया। 

पुलिस के अनुसार अभियुक्त नशे का आदी है,जिसके लिए उसके द्वारा अलग अलग स्थानों पर राह चलती महिलाओं से मोबाइल फ़ोन व पर्स छीनने की घटना को अंजाम दिया था।  अभियुक्त घटना में छीने गए मोबाइल फोनों को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
हल्द्वानी गोलीकांड के आरोपी बाप- बेटा मेहज़ 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार

हल्द्वानी गोलीकांड के आरोपी बाप- बेटा मेहज़ 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार