
टनकपुर: आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के आदेशानुसार तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फ़ायर स्टेशन टनकपुर की टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, पेट्रोल पम्पों, मिष्ठान भंडारों, गोदामों एवं दुकानों का अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी एवं रेत उपलब्ध रखने तथा अग्निसुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।
चम्पावत पुलिस द्वारा सभी से दीपावली पर्व पर आतिशबाजी एवं अन्य कारणों से आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु सतर्क रहने की अपील की व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी फायर स्टेशन को सूचित करने की जानकारी दी।


