News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान

  • Share
दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान

shikhrokiawaaz.com

10/19/2026


देहरादून: 

   कल दशहरा पर्व के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम पर शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी -

  *परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा*

*दशहरा शोभायात्रा व्यवस्थाः-* शोभायात्रा   कालिका मंदिर से  प्रस्थान कर मोती बाजार - पल्टन बाजार- राजपुर रोड़- एस्लेहॉल - कनक चौक से होते हुए परेड़ ग्राउण्ड में पहुँचेगी।

 

*03 नम्बर विक्रम / मैजिक वाहन के लिए रुट-*  
उक्त रुट पर चलने वाले विक्रम कल परेड ग्राउण्ड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे, जहाँ से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुये सी0एम0आई0, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे व इनके तहसील चौक तक आने का रुट पूर्ववत ही रहेगा।

*विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर 05-*

 उक्त रुट पर चलने वाले विक्रम वाहन कल परेड ग्राउण्ड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिये जायेंगें।

*विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर 08 -*

उक्त रुट पर चलने वाले विक्रम वाहन कल परेड़ ग्राउण्ड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिये जायेंगें।

*विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर 02-*

 उक्त रुट पर चलने वाले समस्त विक्रम पंन्त रोड़ स्थित विक्रम स्टैण्ड से संचालित नही होगें, उक्त रोड़ पर संचालित समस्त विक्रम कल परेड़ ग्राउण्ड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस घुमा दिये जायेंगें।

*सिटी बसों के लिये ट्रैफिक प्लानः-*

 *1- परेड़  ग्राउण्ड से चलने वाली कैण्ट/राजपुर रोड बस सेवा-*

 उक्त मार्ग पर चलने वाले बस सेवा दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड ओरिएण्ट चौक स्थित पैट्रोल पम्प के पास से संचालित की जा सकेगी तथा किसी भी स्थिति में उक्त बसें कनक चौक की तरफ नही आयेगी।

*2- क्लेमेण्टाउन से राजपुर रोड़ कुठाल गेट चलने वाली रोड़ बस सेवा –*

 उक्त मार्ग पर चलने वाली बसे पंत रोड लैन्सडाउन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घण्टाघर होते हुये राजपुर रोड़ कुठाल गेट तक जायेगी तथा वापसी रुट निम्नवत ही रहेगा।

*3- रायपुर रोड़ मालदेवता सहस्त्रधारा रोड़ बस सेवा –*

 उक्त मार्ग पर चलने वाली बस सेवा चुना भट्टा रायपुर रोड़ से संचालित की जायेगी तथा सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड़ चूना भट्टा जा सकेगी।


*बैरियर व्यवस्था :-*


1- बुद्धा चौक       
2- दर्शनलाल चौक
3- डूंगा हाउस तिराहा
4- कनक चौक
5- रोजगार तिराहा
6- कान्वेट तिराहा
7- ओरियन्ट चौक
8- लैन्सडाउन चौक
9- सर्वे चौक
10- होटल पैसफिक तिराहा
11- मनोज क्लीनिक चौक
 
*पार्किंग व्यवस्था*

■ *सामान्य पार्किंग*
 
1- रेंजर्स ग्राउण्ड  
2- मंगला देवी इण्टर कॉलेज
3- काबुल हाऊस पार्किंग
4- नगर निगम पार्किंग
5- पुराना तहसील परिसर पार्किंग

*वीआईपी/अधिकारीगण/पास धारक वाहन पार्किंग :-*

1- परेड ग्राउण्ड मंच के पीछे 
2- दून क्लब
3- टिन शैड पार्किंग स्मार्ट सिटी
4- प्रेस क्लब के पास पार्किंग

*रुट प्लॉन :-*

*राजपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-* 

ग्रेट वेल्यू तिराहा-दिलाराम चौक-बहल चौक -ग्लोब चौक -घंटाघर -दर्शनलाल चौक -रेंजर्स ग्राउण्ड पर्किंग स्थल

 *सहस्त्रधारा/रायपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-*

 सहस्त्रधारा क्रासिंग -कर्जन रोड -सर्वे चौक-मंगला देवी/काबुल हाऊस पार्किंग

 *ईसी रोड/सुभाष रोड से आने वाले वाहनो हेतु रूट*

आराघर चौक-द्वारिका स्टोर -क्रास रोड -बुद्वा चौक-रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग

 *सहारनपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-*

 प्रिंस चौक -तहसील चैक -दून चौक -बुद्वा चौक -रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग

*चकराता रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-*

 बिन्दाल चौक -घंटाघर -दर्शनलाल चौक -रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग स्थल

उपरोक्त पार्किंग स्थलों के भर जाने पर वैकल्पिक ( कन्टीजेन्सी ) पार्किंग प्लान निम्नवत रहेगा।


*1- सचिवालय/लॉर्ड वैंकटेश्वर/ सुभाष रोड पर सिंगल लाईन में पार्किंग –*

 राजपुर रोड़ की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु।

*2- जनपथ मार्केट बिन्दाल पार्किंग –*

 बल्लुपुर, किशननगर की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु।

*3- महिला पॉलिटेक्निक के सामनें सिंगल लेन में –*

 रायपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु।

*4- कचहरी पार्किंग / हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य–*

सहारनपुर रोड़ / प्रिंस चौक की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु।




Comments
comment
date
latest news
पौडी पुलिस ने गुमशुदा युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

पौडी पुलिस ने गुमशुदा युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द