News :
जनता ही डीएम सविन बंसल की प्राथमिकता है एलपीजी किल्लत के चलते, नुक़सान झेल रहे होटल 50 होटल, बार, रेस्टोरेंट संचालको द्वारा पुलिस को दिया अपने सीसीटीवी का एक्सेस ज्ञान को बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा "दून बुक फेस्टिवल-2026" सीखने की नहीं होती कोई उम्र, दीक्षांत मंच से निकली प्रेरणा की अनगिनत कहानियां दून में “ऑपरेशन प्रहार” का असर, 4 दिनों में 114 असामाजिक तत्व गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने 60 पेटी अवैध शराब की जब्त,दो युवक गिरफ्तार असहाय विधवा को बड़ी राहत: डीएम ने माफ कराया बैंक ऋण, बच्चों की शिक्षा का भी उठाया जिम्मा* असहाय विधवा को बड़ी राहत: डीएम ने माफ कराया बैंक ऋण, बच्चों की शिक्षा का भी उठाया जिम्मा ऑपरेशन क्रैकडाउन: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार से ज्यादा संदिग्धों पर शिकंजा

ज्ञान को बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा "दून बुक फेस्टिवल-2026"

  • Share
ज्ञान को बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा

shikhrokiawaaz.com

04/07/2026


देहरादून-: आम जनता की सबसे वफादार साथी दोस्त होती है, जो व्यक्ति के किताब खुलने के प्रथम चरण में सफेद कागज़ों में उकेरी स्याही से उसे ज्ञान के सागर में डुबो देती है। और यह भी झूठ नही कि किताबो का नशा ऐसा है, जो एक बार लग जाये तो छोड़ना मुश्किल है। और यह नशा आज के सोशल मीडिया परिवेश में युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है, जहां हर दिन अपने फ़ोन की स्क्रीन में व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि एप्प को बार- बार स्क्रॉल करने व डिजिटल फ्रेंड्स की दुनिया मे घिरे युवा किताब के ज्ञान को नज़र अंदाज़ करते जा रहे है। युवा पीढ़ी को किताबो से पुनः प्रेम करवाने व किताब प्रेमियों को उनकी खोज को तलाशने का मौका देने को देहरादून में 4 अप्रैल  से 12 अप्रैल तक दून बुक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे हमारे देश के कई चर्चित हस्ती राजधानी वासियो के बीच अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर युवाओं को कुछ न कुछ सीख देकर इस बुक फेस्टिवल को और खास बना रहें है।


दून बुक फेस्टिवल में मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड बोर्डकॉस्टिंग  भारत सरकार के प्रकाशन विभाग सहित देश के अलग-अलग पब्लिकेशन हाउसेस द्वारा पुस्तक मेले में किताबो का संग्रह आम जनता के बीच पेश किया गया। 

बुक फेस्टिवल में धार्मिक, आध्यात्म, आर्थिक, अर्थशास्त्र, सामाजिक ज्ञान, सामाजिक परिवेश, देश-दुनिया इतिहास, भूगोल सहित देश दुनिया के प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास, कहानियां व कथा संग्रह आम जनता के सम्मुख पेश की गई। किताबो की श्रेणियों में भारत के इतिहास सहित रावण का जीवन संग्रह, चाणक्य नीति, महाराणा प्रताप के किस्से, ओशो, रामकृष्ण परमानंद आदि की पुस्तकें देखने को मिली। वहीं महाभारत, रामायण को लेखनो द्वारा अपनी लेखनी से संक्षिप्त वर्णित कर पेश की हुई पुस्तकें भी आकर्षण का केंद्र रही।


इंग्लिश पुस्तकों में प्रसिद्ध उपन्यास  *रिच डैड पुअर डैड*, *इकिकई*,शरलॉक होम्स', 'दी अलकेमिस्ट', द फैमिली उपइस्टेयर्स, कॉफ़ी कैन इंवेस्टिंग, नेवर लाई, द बुक थीफ, द इनमेट, डार्क मैटर्स, द हिडन हिन्दू, हूकड,साइलेंट पेशेंट आदि किताबो सहित भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 डॉ ए0पी0जे0अब्दुल कलाम की विंग्स ऑन फायर, भगत सिंह की मैं नास्तिक क्यों हूँ आदि ने भी युवाओं का ध्यान आकर्षित किया।

पुस्तक मेले में छोटे बच्चो को लुभाने के लिए कार्टून स्टाइल, पिक्चर व अन्य तस्वीरों के माध्यम से लिखी हुई किताबों का संग्रह रखा गया है, वहीं प्री स्कूल के बच्चो को शिक्षा से पहले पड़ाव "देखकर समझने वाले ज्ञान" हेतु पोस्टर आधारित शब्द भी चार्ट के माध्यम से उपलब्ध है।

युवा पीढ़ी पुस्तक मेले में भारत के अस्तित्व में आने से लेकर भारत के आज़ादी के बाद पुनर्निर्माण, गुलामी से आज़ादी व आज़ादी से आज के भारत का सफर भी अलग-अलग किताबो के माध्यम से जानने का अवसर प्राप्त कर सकते है। अलग-अलग लेखको की भारत का संविधान अंग्रेज़ी व हिंदी दोनो माध्यमो में उपलब्ध है। इसके साथ ही भारतीय संविधान के पिता कहे जाने वाले डॉ0भीमराव अंबेडकर की भारत का संविधान, मेरी कहानी मेरी जुबानी,बुद्ध वंदना और संस्कार, जात-पात का विनाश आदि पुस्तकों सहित मुंशी प्रेमचंद कक गौदान,ईदगाह,कफन, प्रेम मुंजषा, रवींद्रनाथ की चोखेर बाली आदि पुस्तकें मेले में दिखी।
Comments
comment
date
latest news
पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी, दो बार ट्रायल में हो चुकी सफल लैंडिंग

पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी, दो बार ट्रायल में हो चुकी सफल लैंडिंग