हरिद्वार: बीती साल 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के द्वारा कोतवाली रुड़की रणवीर पुत्र कुवर पाल , इस्लाम पुत्र हनीफ के विरुद्ध जमीन धोखाधड़ी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
जिसमे नामजद आरोपित रणबीर व प्रकाश में आए पिंकू उर्फ अजय, इस्लाम पुत्र अख्तर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज शुक्रवार को पुलिस टीम के द्वारा आरोपित सुशील पुत्र लाल सिंह निवासी रानी माजरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को घीसू पूरा तिराह फेरूपुर से पकडा गया।