News :
भगवानपुर महंत हत्याकांड: एसएसपी ने गठित की 6 सदस्यीय एसआईटी, तीन गिरफ्तार भगवानपुर महंत हत्याकांड: एसएसपी ने गठित की 6 सदस्यीय एसआईटी, तीन गिरफ्तार एनडीपीएस के लम्बित मामलों पर एडीजी ने कड़ा किया रुख, नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही के आदेश केदारनाथ यात्रा को हर स्तर पर सुव्यवस्थित व सफल बनाने को डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक चारधाम यात्रा की तैयारियाँ लगभग पूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सौगात 880 स्मार्ट टीवी से डिजिटल शिक्षा को नई उड़ान रानीपोखरी में ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल: 7 लाख का खोया हार पुलिस ने मालिक तक* पहुँचाया एसएसपी देहरादून ने पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा एसपी रुद्रप्रयाग ने बढ़ाई न्यायालय परिसर की सुरक्षा,ख़ुद लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा सन्नाटे में मासूम का अपहरण, पुलिस की घेराबंदी से चार घंटे में सकुशल बरामद

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ लगभग पूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • Share
चारधाम यात्रा की तैयारियाँ लगभग पूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

shikhrokiawaaz.com

02/21/2026



हरिद्वार: हरिद्वार दौरे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा संचालन से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों, परिवहन से जुड़े लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है ताकि व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से यात्रा शुरू होने जा रही है और उसी समय स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम पहले से तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी निर्माण और व्यवस्थागत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे तथा लगातार उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।
Comments
comment
date
latest news
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंड स्लाइड पर रेस्क्यू कार्य जारी

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंड स्लाइड पर रेस्क्यू कार्य जारी