देहरादून-: आम जनता में ख़ाकी के प्रति डर से ज़्यादा भरोसे का विश्वास हो और ख़ाकी जनता के लिए सदैव खड़ी है, का एहसास दिलाने को दून पुलिस रात में जहां आम जनता की सुरक्षा में आपरेशन नाईट स्ट्राइक के तहत सड़को पर पहरा दे रही है, संदिग्धों पर कार्यवाही कर रही है वहीँ गौरा पुलिस टीम हर रोज सुबह जनता के बीच पहुँच रही है। गौरा पुलिस टीम द्वारा मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चो के बीच जाकर उनकी समस्याएं जान, ख़ाकी का उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया जा रहा है।
आज रविवार भी तड़के सुबह सभी थाना क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थानों व पार्कों के पास गौरा पुलिस टीम तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ही गौरा टीम व पुलिस टीम द्वारा मॉर्निंग वॉक तथा अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें ख़ाकी के साथ होने व 24*7 उनकी सुरक्षा में तैनात होने का विश्वास दिलाया गया। वहीं गौरा टीम द्वारा युवतियो को उनके मोबाइल में ही गौरा शक्ति एप्प के माध्यम से पुलिस से सहायता मांगने व शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी साझा की। इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई।