सहसपुर-: कोतवाली सहसपुर अंतर्गत खुशहालपुर क्षेत्र में अपने 9 साथियों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे अभियुक्त के साथियों पर छापेमारी हुई तो अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर अपने साथियों संग फरार हो गया। पुलिस ने कल गुरुवार देर रात एक कार्यवाही में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूर्व में छापेमारी के दौरान 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था।
बीती 29 जुलाई की रात कोतवाली सहसपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा गोकशी की जा रही है। उस सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त सावेज(22) पुत्र दिलबहार निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून को अवैध गौमांस व गोकशी के घटना में प्रयुक्त उपकरण कुल्हाडी, चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे। घटना के संबंध में कोतवाली सहसपुर पर धारा - 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू पुत्र काला, शमीम पुत्र सलीम, समीर उर्फ टीटला पुत्र सलीम, आफताब पुत्र सलीम, आशिफ पुत्र सलीम उर्फ नानू, अमीर पुत्र सुनडू उर्फ कुर्बान, सलमान उर्फ मुल्ला सभी निवासी ग्राम खुशहालपुर के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अन्जाम दिया जाना बताया गया, जिस पर घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान कल गुरुवार की रात पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त वसीम(34) पुत्र सफीक निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, खुशहालपुर से गिरफ्तार किया गया।