विकासनगर-: चोरी की घटना को अंजाम देने की मंशा लेकर विकासनगर कोतवाली अंतर्गत घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर कल पुलिस ने सोमवार तड़के सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से 1 खुखरी भी बरामद की है।
रविवार देर रात को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार तड़के सुबह विकासनगर पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र के पास कुन्जा ग्रान्ट विकासनगर से चोरी की फिराक में घूम रहे एक अभियुक्त
फरमान उर्फ काला(30) पुत्र फारुक, निवासी कुंजा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून को 01 खुखरी के साथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अन्तर्गत धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह रात्रि में चोरी करने की फिराक में था तथा इस दौरान उसने लोगों को डराने के लिए अपने साथ खुंखरी रखी गयी थी। अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल, जिसके विरूद्व गुण्डा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओ केे 1 दर्जन मुकदमे दर्ज है।