News :
पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार मसूरी के होम स्टे में युवती की मौत का मामला, पुलिस जोड़ रही हर कड़ी दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़ा था अपना सामान पुलिस ने दबोचा 4 पेटी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक किशोर भी शामिल कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नशे के खिलाफ अभियान में टिहरी पुलिस नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को कर रही जागरूक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’ चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार झूठी ऑडियो/ वीडियो के माध्यम से हत्याकाण्ड मामले में फंसाने पर पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौसम विभाग ने 5 जनपदो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • Share
कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

shikhrokiawaaz.com

06/16/2026



नैनीताल: इस वर्ष आयोजित कैंची धाम स्थापना वर्ष मेले-2026 ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेले के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर आयोजन समिति और मंदिर प्रबंधन ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
  श्री कैंची मन्दिर समिति सचिव आलोक चोपड़ा, प्रबन्धक प्रदीप साह ने कहा कि हम पिछले 50 वर्षों से श्री कैची धाम की सेवा में हैं, अपने जीवन में ऐसा "चमत्कारिक" और ऐतिहासिक मेला नहीं देखा।
 इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित थी। इसके बावजूद, प्रशासन और पुलिस विभाग की सूझबूझ और कड़ी मेहनत से पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित और समर्पित रही। नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पुलिस कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की और उनके विशेष प्रयास मेला समापन तक भी लगातार जारी रहे। 

     दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट और दर्शन का समय 1 घंटा और अधिक बढ़ाया गया, जिससे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी बाबा के सुगम दर्शन प्राप्त हो सके।, एसएसपी नैनीताल ने भी सभी मंदिर समिति के सदस्यों एवं सेवादारों, स्थानीय जनता का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 कुमाऊं कमिश्नर, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल एवं पुलिस–प्रशासन ने मिलकर इस चुनौती को एक बड़ी सफलता में बदला। 
समापन के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने _*“नीब करोली बाबा की जय!”* के उद्घोष के साथ अपनी खुशी और संतोष व्यक्त किया।
Comments
comment
date
latest news
ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग तथा संधिगद रूप से घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी

ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग तथा संधिगद रूप से घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी