News :
झूठ के दलदल में शांत खड़ा सच देर से ही सही "बाहर" निकल जाता है! झूठ के दलदल में शांत खड़ा सच देर से ही सही "बाहर" निकल जाता है! अशोक वर्मा ने सम्भाला राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष का पद रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा केशव थलवाल निकला झूठा, जांच में सभी आरोप बेबुनियाद ऑपरेशन प्रहार”में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला वाहन चोर गिरफ्तार गौकशी, पशु क्रूरता में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध 129 बीएनएसएस में मुकदमा किच्छा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार टिहरी में स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम कोटीकालोनी चौकी का औचक निरीक्षण "ऑपरेशन प्रहार": एटीएस संग दून पुलिस ने शहर में रखी पैनी नज़र

केशव थलवाल निकला झूठा, जांच में सभी आरोप बेबुनियाद

  • Share
केशव थलवाल निकला झूठा, जांच में सभी आरोप बेबुनियाद

shikhrokiawaaz.com

04/08/2026


पौड़ी-: बीते वर्ष टिहरी गढ़वाल निवासी केशव थलवाल द्वारा तत्समय टिहरी अंतर्गत लंबगांव थानाध्यक्ष व उनकी टीम पर लगाये गए उससे मारपीट, गाली गलौज व अभद्रता के आरोपो की सीओ पौड़ी द्वारा जांच पूरी करने के बाद पुलिस रिपोर्ट में साफ हो गया है केशव थलवाल द्वारा निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला व उनकी थाना टीम पर लगाये गए सभी आरोप झूठे व किसी भी आरोपो की कोई सत्यता प्रमाणित नही हुई है।


एएसपी पौड़ी दीपक कुमार ने बताया कि बीते वर्ष टिहरी निवासी केशव थलवाल द्वारा सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर तत्समय थानाध्यक्ष लंबगांव धर्मेंद्र रौतेला व उनकी थाना टीम पर उसे जेल में रखने के दौरान मारपीट, गाली गलौज, अभद्रता की गई थी। उक्त घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला के विरुद्ध बयानबाजी शुरू हुई थी। जिसके बाद आईजी गढ़वाल द्वारा मामले में थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस कर्मियों का तबादला कर मामले की जांच सीओ सदर पौड़ी को सौपीं गयी थी। मामले में सीओ सदर पौड़ी द्वारा केशव द्वारा निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला पर लगाये सभी आरोपो की जांच कर अपनी रिपोर्ट आईजी गढ़वाल को सौंप दी गयी है।

एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष में स्पष्ट हुआ कि केशव थलवाल द्वारा निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला पर लगाये गए सभी आरोप गलत है , उसके आरोपो में कोई सत्यता नही है।
Comments
comment
date
latest news
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समानता को मिली नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समानता को मिली नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी