News :
जवान शाहनवाज द्वारा एक बार फिर रक्तदान कर बचाई जिंदगी कल से शीतकाल के लिए बंद होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट साइबर ठगी पर लगाम लगाने की तैयारी, 1930 कंट्रोल रूम में एसबीआई का नोडल अधिकारी तैनात संपत्ति विवाद में मामा के परिवार में भांजे पर किया हमला, भांजे की मौत ऋषिकेश में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, 36 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी पीछे करने पर टायर की चपेट में आया था अर्श! पारिवारिक कलह में नशेड़ी पुत्र ने पिता पर चाकू से किया हमला, पिता की मौत गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे होंगे बंद गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा:धामी कलयुगी बेटे ने पिता को मारा चाकू, मौत

कलयुगी बेटे ने पिता को मारा चाकू, मौत

  • Share
कलयुगी बेटे ने पिता को मारा चाकू, मौत

shikhrokiawaaz.com

11/10/2026





देहरादून-: सहस्त्रधारा के चलांग कुल्हन में एक पिता-पुत्र के बीच हुए पारिवारिक कलह में कलयुगी पुत्र ने पिता को चाकू मार दिया। पिता ने कोरोनेशन अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है।


कल सोमवार को थाना राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता को चाकू मार दिया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा गंभीर रूप से घायल मदन राणा को 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहाँ ईलाज के दौरान घायल मदन राणा की मौत हो गयी।
 जिसके उपरान्त पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर  एफएसएल को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर जानकारी हुई कि  नितिन राणा(35) पुत्र मदन राणा निवासी चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर का अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया था,जिससे गुस्से में आकर अभियुक्त द्वारा अपने पिता मदन राणा पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी नितिन को हिरासत में ले लिया गया है।


बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है।






Comments
comment
date
latest news
4 आईएएस, 2 पीसीएस समेत कुल 11 अधिकारियों का तबादला

4 आईएएस, 2 पीसीएस समेत कुल 11 अधिकारियों का तबादला