News :
5 पहाड़ी जनपदों में आज बारिश व बर्फबारी की सम्भावना करवाचौथ पर महिला कर्मी हाथो में सजायेगी ओपीएस की मेहंदी अपनी मौत का इंतज़ार करते बुजुर्ग दंपति ! उत्तराखंड की इस मूवी ने रिलीज़ होने से पहले ही बटोर ली सुर्खिया मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश हेमंत सेमवाल व उसके 4 साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज साढ़े 7 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिशेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना अंतरराज्यीय चोर गिरोह सेंटी गैंग का 15 हजार ईनामी गुर्गा हिमाचल से गिरफ्तार पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 शूरू, 1100 एथलिट लगा रहे दौड़

करवाचौथ पर महिला कर्मी हाथो में सजायेगी ओपीएस की मेहंदी

  • Share
करवाचौथ पर महिला कर्मी हाथो में सजायेगी ओपीएस की मेहंदी

shikhrokiawaaz.com

10/25/2026


देहरादून- लम्बे समय से राज्य सरकार से पुरानी पेंशन योजना(ओपीएस) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राज्य सरकारी कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने का अनोखा तरीका निकाला है। उत्तराखंड महिला मोर्चा द्वारा इस करवा चौथ अपने हाथों में अपने पति के नाम की मेहन्दी लगाने के साथ ही 'ओपीएस के नाम की मेहंदी' लगाकर प्रतीकात्मक विरोध जताने के ऐलान किया है।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा(एनओपीयूआरएफ ) उत्तराखंड महिला मोर्चा ने 29 अक्टूबर को इस करवाचौथ के अवसर पर' ओपीएस के नाम की मेहंदी' अभियान चलाने की घोषणा की है। जिसके तहत मोर्चा की महिलाओं द्वारा अपने हाथों में पुरानी पेंशन बहाल करो जैसे संदेश लिखवाकर सरकार के समक्ष अपना प्रतीकात्मक विरोध जताने के ऐलान किया है। महिला कर्मियों द्वारा उक्त मेहंदी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उत्तराखंड के घर-घर तक अपना अभियान पहुँचाने की कोशिश करेगी।

कल शनिवार को एनओपीयूआरएफ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमे प्रदेश के 1सभी 13 जनपदों से जुड़े इस मोर्चे की।महिला सदस्यों ने भी इस अभियान में साथ देने का फैसला किया है। एनओपीयूआरएफ ने कहा कि पुरानी पेंशन उन सभी का केवल मुद्दा नही, उनके परिवार की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा व वृद्धावस्था से जुड़ा विषय है।



Comments
comment
date
latest news
*कांवड़ मेला समाप्ति के बाद गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान*

*कांवड़ मेला समाप्ति के बाद गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान*