News :
बिना लाइसेंस/परमिट के अपने होटल में शराब पिलाने वाले होटल मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 41 लोग गिरफ्तार *देहरादून के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹219.29 करोड़ की 51 योजनाओं का शुभारंभ* कप्तान श्वेता ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियां का जायज़ा गदरपुर में गोकशी और पुलिस पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी मोइन कुरैशी गिरफ्तार* 54 लाख का गबन करने वाला ग्रामीण बैंक का कैशियर गिरफ्तार इंस्टाग्राम पोस्ट से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का राज, एक साल बाद घरेलू सहायिका गिरफ्तार रुद्रप्रयाग में ‘ऑपरेशन साइबर सुरक्षा’ का आगाज़, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा* बैरागीवाला हत्या कांड के मुख्य आरोपी समेत 3 हरियाणा से गिरफ्तार विदेशी रोजगार का सपना हुआ साकार: धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर

कप्तान श्वेता ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियां का जायज़ा

  • Share
कप्तान श्वेता ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियां का जायज़ा

shikhrokiawaaz.com

07/04/2026


मुनिकी रेती-: आगामी 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके चलते देश भर से भारी संख्या में कांवड़ यात्री उत्तराखंड आएंगे। कांवड़ यात्रा को सकुशल बनाने को कप्तान टिहरी श्वेता चौबे द्वारा आज शनिवार को मुनिकी रेती थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कप्तान श्वेता ऋषिकेश बॉर्डर, कैलाश गेट, शिवानंद गेट, मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग, नीलकंठ मार्ग, प्रमुख पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग प्वाइंट, ट्रैफिक डायवर्जन स्थलों, घाटों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा पुलिस सहायता केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्वाइंट पर उपलब्ध संसाधनों, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की।

कप्तान ने निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों को आदेशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी करेंगे। 

उन्होंने यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल प्वाइंट, पुलिस सहायता केंद्र, पार्किंग प्रबंधन एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से क्रियाशील एवं व्यवस्थित होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

कप्तान ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति में अनावश्यक जाम न लगने पाए। इसके लिए पूर्व निर्धारित ट्रैफिक प्लान का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की जाए। पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन एवं श्रद्धालुओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी), अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन इकाइयों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा महापर्व है। टिहरी पुलिस का लक्ष्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी चुनौती का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

टिहरी पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र अथवा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संपर्क करें।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती श्री प्रदीप चौहान, निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार