News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा

  • Share
कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा

shikhrokiawaaz.com

09/17/2026


देहरादून-:  आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में अपनी टीम के अधिकारियों व कर्मियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।  पूजा अर्चना के दौरान कप्तान द्वारा भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए सभी अपने सभी पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।


इस अवसर पर कप्तान द्वारा पुलिस लाईन में स्थित शस्त्रागार में शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों की भी पूजा-अर्चना करते हुए बताया कि शस्त्र एवं वाहन ही पुलिस की कार्य क्षमता के मुख्य आधार हैं, जो जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करना हमारी गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार,  क्षेत्राधिकारी डालनवाला/सदर/डोईवाला/यातायात सहित पुलिस लाईन्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों, चौकियों में भी शस्त्रों व वाहनो की विधिवत पूजा- अर्चना की गई।

Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ उत्तराखंड ने धोखाधड़ी के दो प्रकरण का किया सलतापूर्वक खुलासा,पॉलिसी के नाम पर 37 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर बागपत व नोएडा से गिरफ्तार

एसटीएफ उत्तराखंड ने धोखाधड़ी के दो प्रकरण का किया सलतापूर्वक खुलासा,पॉलिसी के नाम पर 37 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर बागपत व नोएडा से गिरफ्तार