देहरादून-: पुलिस कप्तान दून प्रमेन्द्र डोबाल व उनकी टीम द्वारा 24*7 राजधानी वासियो की सुरक्षा का जिम्मा संभालने की प्रतिबद्धता पर आज गुरुवार को डीएवी इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा कप्तान का आभार व्यक्त करते हुए उनकी व उनकी टीम की कलाईयों पर दीर्घायु व सभी बहनों की सुरक्षा का वादा लिए हुए राखी बांधी।
कप्तान से शिष्टाचार भेंट के दौरान सभी बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में पूछा व उनके उन्नत व सुखद भविष्य की कामना की। कप्तान द्वारा छात्राओं को
किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। भेंट के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा के लिये कप्तान द्वारा शहर में बनाई व्यवस्था व प्रयासों की सराहना करते हुए उनको थैंक्यूपुलिस अंकल कहते हुए आभार प्रकट किया गया।
कप्तान द्वारा भी सभी छात्राओं का प्रेम ग्रहण कर उन्हें उपहार भेंट किये।