News :
मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल से होल्ड हुई रकम वापिस पा सकेंगे पीड़ित गरिमा के विपरीत आचरण पर उपनिरीक्षक निलंबित रीप प्रयोजना के तहत कालसी की महिलाओं बन रही आत्मनिर्भर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश* भीषण गर्मी में भी कर्तव्यपथ पर डटे जवानो के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरी कप्तान श्वेता नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिक युवती को पुलिस ने मात्र 8 घंटे में खोज परिजनों को सौंपा खोए हुए 10 मोबाइल फ़ोन स्वामियों को लौटा उनके चेहरों पर बिखेरी मुस्कान एसपी ऋषिकेश ने ग्राउंड जीरो पर संभाली यात्रा मार्ग व्यवस्था और करें तो हक है और पुलिस करे तो रौब!

एसपी ऋषिकेश ने ग्राउंड जीरो पर संभाली यात्रा मार्ग व्यवस्था

रात्रि 10 बजे बाद वाहन आईडीपीएल पार्किंग में करवाया जा रहे पार्क
  • Share
एसपी ऋषिकेश ने ग्राउंड जीरो पर संभाली यात्रा मार्ग व्यवस्था

shikhrokiawaaz.com

06/07/2026


ऋषिकेश-: चारधाम यात्रा जोरो शोरो पर चल रही है, जिसमे हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश मार्ग से चारधाम यात्रा मार्ग को जा रहे है। जिसके चलते ऋषिकेश में आम दिनों के मुताबिक गाड़ियों का भार बढ़ा है। जिसके तहत एसपी ऋषिकेश जया बलोनी द्वारा कल शुक्रवार देर शाम अपनी टीम के साथ ऋषिकेश में यातायात व्यवस्थाओ का आंकलन किया व स्वयं से ग्राउंड जीरो पर गाड़ियों की चेकिंग व यातायात को सुचारू चलने को व्यवस्था बनाई।

वहीं चारधाम यात्रा मार्ग में किन्हीं व किन्ही कारणों से हो रहे हादसों के प्रति भी जिला व पुलिस प्रशासन सख्त हुआ है, जिसके तहत यात्रा मार्ग में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सम्पूर्ण यात्रा मार्ग को प्रतिबंधित किया गया है। जिसके चलते एसपी ऋषिकेश द्वारा पुलिस टीम के सम्मुख आदेश को पुनः दोहराते हुए 10 बजे बाद यात्रा मार्ग पर जाने वाले सभी वाहनो को तत्काल रोक उन्हें आईडीपीएल पार्किंग में पार्क करने के निर्देश दिए।

वहीं कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा सभी कर्मियों को यात्रा पड़ाव पर जाने वाले हर पर्यटक व श्रद्धालु से मित्रवत व सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने के निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा निरंतर ही यात्रा मार्ग में यातायात व्यवस्था का जिम्मा सम्भाल यात्रियों की हर संभव सहायता की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
263 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक गिरफ्तार

263 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक गिरफ्तार