News :
एसपी उत्तरकाशी ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1 करोड़ 87 लाख रूपये की ठगी करने वाला ठग लुधियाना से गिरफ्तार केदारनाथ में उत्तराखंड पुलिस की तत्परता, बिछड़ी बुजुर्ग महिला परिवार से मिली अवैध होमस्टे पर डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन, 96 पंजीकरण निरस्त विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई अंधेरे में सिरे को खोजना हो....ख़ाकी चाहे तो सब मुमकिन है! अंधेरे में सिरे को खोजना हो....ख़ाकी चाहे तो सब मुमकिन है! पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व साथियों पर मुकदमा राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखण्ड पुलिस का गोल्डन प्रदर्शन एसएसपी नैनीताल ने ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

एसपी उत्तरकाशी ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  • Share
एसपी उत्तरकाशी ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

05/15/2026


उत्तरकाशी:जनपद पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उक्त बैठक में अपराध नियंत्रण, नशे पर रोक, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एसपी ने आगामी पीक सीजन को देखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल बढ़ाने तथा भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाएं तथा श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करें।
सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनी गईं और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही पिछले माह की गई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई।
अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, गंभीर मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने, समन-वारंटों की कार्रवाई तेज करने और ऑनलाइन व सीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध नंबर प्लेट, हूटर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। साइबर धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और गुमशुदगी से जुड़े मामलों में संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
उक्त बैठक में सीओ बडकोट चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुप नयाल, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
कनखल पुलिस ने स्कूली छात्रों को बताये चाइनीज मांझे के नुकसान, इस्तेमाल न करने का किया आवाहन

कनखल पुलिस ने स्कूली छात्रों को बताये चाइनीज मांझे के नुकसान, इस्तेमाल न करने का किया आवाहन