News :
उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत मिशन मुस्कान के जरिये टिहरी पुलिस ने 60 लोगो के चेहरों पर वापिस लायी मुस्कान,खोये मोबाइल किये सुपुर्द सोंग नदी के संरक्षण की नई पहल, छह महीने तक चलेगा जैव विविधता सर्वेक्षण हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार सत्ता में वापिस आने को कांग्रेस अपना रही अलग-अलग हथकंडे: खजान दास खटीमा में सीएम धामी ने 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन वसंत विहार में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित

  • Share
उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित

shikhrokiawaaz.com

11/04/2026


देहरादून-: खाकी का फर्ज हर दिन बेहतर बनने व उसके आगे फरियादी बनकर अन्याय के खिलाफ न्याय मांगने वालों को उचित व सही समय पर न्याय देना ख़ाकी की बेहतरीन काबिलियत मानी जाती है। ख़ाकी की इसी उत्कृष्ट कार्यशैली का काबिल नाम बने है उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा। जिन्होंने विभाग द्वारा सौंपे गए नाबालिक बच्ची से जुड़े वर्ष 2021 मामले की उत्कृष्ट जांच/अन्वेषण  की। जिसके बूते वह 'केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’ से सम्मानित हुए है।

उत्तराखण्ड पुलिस के राजधानी देहरादून में सीआईडी में तैनात उपनिरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है।लोकेंद्र बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के एक जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलतापूर्वक जांच संपादित करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी  पेशेवर दक्षता, काबिलियत सतर्कता एवं प्रभावी विवेचना के परिणामस्वरूप नाबालिक के अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।





पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ  द्वारा उपनिरीक्षक लोकेंद्र बह हुगुणा की उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान लोकेश्वर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

पुलिस कप्तान लोकेश्वर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण